जिले में सम्पूर्ण कर्फ्यू जारी, पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, लोगों को दी हिदायत

जिले में सम्पूर्ण कर्फ्यू जारी, पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, लोगों को दी हिदायत
जिले में सम्पूर्ण कर्फ्यू जारी, पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, लोगों को दी हिदायत

दुर्ग। जिले में 72 घंटे का सम्पूर्ण कर्फ्यू जारी है। जिसके पहले दिन आज पुलिस ने भिलाई के सुपेला चौक से लेकर शहर के अलग- अलग सड़कों पर पैदल मार्च किया। एएसपी ग्रामीण और शहर के नेतृत्व में पुलिस के सैकड़ों जवान और पेट्रोलिंग पार्टी ने लोगों को घर से नहीं निकलने की हिदायत दी। वहीं सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ सख्ती भी दिखाई। चालानी कार्रवाई के साथ कई लोगों के वाहन भी जब्त किए गए।

कर्फ्यू शुरू होने से 1 घंटा पहले जिला पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च कर लोगों को अगाह किया। गुरुवार शाम 6 बजे से शुरू हुए कफ्र्यू रविवार 19 अप्रैल की मध्यरात्रि तक रहेगा। नियम का उल्लंघन करने वालों को कार्रवाई कर सीधे जेल भेज दिया जाएगा। गुरुवार को बेवजह सड़क पर घूमने वाले 968 लोगों पर चालानी कार्रवाई करते हुए लगभग दो लाख रुपए वसूले गए। लोगों को जानकारी दी गई कि वे घर से बिलकुल बाहर न निकले। अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो सख्त कानून कार्रवाई होगी। पुलिस का फ्लैग मार्च 4 घंटे से भी अधिक समय तक चला। शाम होते ही शहर में पूरी तरह से वीरानी छा गई।