फिर बढ़ेगा लॉकडाउन ! प्रधानमंत्री की राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग जारी...

फिर बढ़ेगा लॉकडाउन ! प्रधानमंत्री की राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग जारी...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा जारी है। बैठक रात 8 बजे तक चलेगी, जिसमें सभी मुख्यमंत्रियों को बात रखने का मौका मिलेगा। लॉकडाउन का तीसरा फेज 17 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में मोदी मुख्यमंत्रियों से कोरोना से निपटने की रणनीति, लॉकडाउन की बंदिशें कम करने और आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर सुझाव मांग सकते हैं। दूसरी ओर, केंद्र सरकार का फोकस अब इकोनॉमी को गति देने के लिए राज्यों में कामकाज शुरू कराने पर है। फिलहाल लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं, इस संशय बरकरार है।

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने रविवार को राज्यों के चीफ सेक्रेटरी (मुख्य सचिव) और हेल्थ सेक्रेटरी (स्वास्थ्य सचिव) से बात की थी। गौबा ने कहा कि अब राज्य सरकारों को आर्थिक गतिविधियां चालू करने पर जोर देना चाहिए। सरकार प्रवासियों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रही है। सभी राज्य इसमें ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें और वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे लोगों की लौटने में मदद करें।