दुर्ग जिले के 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजीटिव, यहां चल रहा इलाज

भिलाई नगर। जिले के 5 लोगों में कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। इन सभी लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। सभी फिलहाल पंजाब के मानसा जिले में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ये 19 मार्च को पंजाब गए थे जहां उनके सैंपल परीक्षण के लिए भेजे गये थे और रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी की रिपोर्ट 3 और 7 अप्रैल को पॉजीटिव आई है। इनमें जिले की 3 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। इनमें सुपेला के 2 और दुर्ग लुचकीपारा और राजनगर के 3 लोग शामिल हैं। जो जमात में शामिल होने के लिए 19 मार्च को पंजाब गए थे।
ये गए थे पंजाब
सुपेला, लुचकीपारा, तकियापारा और राजनगर से जमात में शामिल होने गए जमाती जियाउल उसकी पत्नी आयशा, आयशा बेगम पति मो.अजीम, परिनिशा पति मो.रफीक, शाहना बेगम पति साबिद, हीला बेगम पति फारुख को मानसा (पंजाब) में क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुपेला निवासी अजीम, आयशा बेगम और दुर्ग निवासी रफीक, परिनिसा और शाहना बेगम में पॉजीटिव पाए गए।