4 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें, लॉकडाउन में मिली छूट को लेकर दुर्ग कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दुर्ग। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच आज से राज्य सरकारों ने कुछ आवश्यक सेवाओं के लिए छूट दी है। इस संबंध में दुर्ग कलेक्टर ने भी एक आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार छूट प्राप्त सेवाओं के संचालन का निर्धारित समय अब 3 बजे के बजाय 4 बजे तक किया गया है। साथ ही साथ मिठाई की दुकानें, बेकरी दुकानें, ग्रामीण क्षेत्रों में च्वाइस सेंटर, स्वयं कार्य करने वाले व्यक्ति अपनी सेवाएं दे सकते हैं। इसके अलावा बोर खनन की गतिविधियां, कुरियर सेवाएं, ट्रक रिपेयर केंद्र एवं अनुमति प्राप्त निर्माण कार्यों के लिए मटेरियल सप्लाई कार्य का परिवहन की छूट दी गई है।